फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'भारी शुल्क की वजह से निलंबित हैं भारत के साथ व्यापारिक संबंध', संसद में बोले विदेश मंत्री इशाक डार

Sun, 19 May 2024 03:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इशाक डार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
इशाक डार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को संसद को सौंपे गए एक लिखित पत्र में इशाक डार ने कहा, "पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया। कश्मीर बस सेवा और सीमा पार व्यापार को भी निलंबित कर दिया।" बता दें कि डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं। 

डार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे जानकारी मांगी थी। मार्च में लंदन में डार ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था। हालांकि, बाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की उनकी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें