पाकिस्तान में आतंकियों ने शुक्रवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में तालिबान के पूर्व गढ़ में एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय पर हमला किया। आतंकी वारदात में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। आतंकवादियों ने इसी इलाके में 23 सैनिकों की हत्या कर दी थी। हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ।
आतंकवादी समूह 'अंसारुल जिहाद' ने ली जिम्मेदारी
टैंक जिला पुलिस अधिकारी इफ्तिखार शाह के हवाले से बताया गया कि एक आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया। इससे एक बड़ा हमला टल गया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में मौजूद सभी टुकड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह 'अंसारुल जिहाद' ने ली है।
यह हमला तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकियों के हमले के तीन दिन बाद हुआ है। टीजेपी के हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे आतंकी संगठन टीजेपी का हाथ रहा है।
वहीं एक अन्य वारदात में आतंकवादियों ने नल्ला बारा तहसील में संयुक्त पुलिस और सुरक्षा बलों की चौकी को निशाना बनाया। इसमें फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान मारे गए, छह लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादियों द्वारा किए गए
आईएनएस कदमट्ट ने पश्चिमी फिलीपीन सागर में किया युद्धाभ्यास
पश्चिमी फिलीपीन सागर में लंबी दूरी की ऑपरेशन तैनाती पर आईएनएस कदमट्ट ने 13 दिसंबर को फिलीपीन नौसेना के बीआरपी रेमन अल्कराज के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। एमपीएक्स के दौरान युद्धाभ्यास, समुद्री मार्गों पर पुनःपूर्ति, भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान संचालन और संचार अभ्यास किए गए।
एसएलपीपी की जनसभा में महिंदा राजपक्षे (फाइल)
- फोटो : फेसबुक/महिंदा राजपक्षे
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को एक बार फिर श्रीलंका पोडुजना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी का नेता चुना गया है। श्रीलंका में बिगड़े हालात के कारण बदनामी झेलने वाले पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल का नेता चुना गया। चुनाव के बाद उन्होंने दावा किया कि राजपक्षे परिवार को अभूतपूर्व आर्थिक संकट का कारण बताने की तमाम कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला। आरोप बेबुनियाद हैं। 78 वर्षीय राजपक्षे को कोलंबो में आयोजित एसएलपीपी के दूसरे सम्मेलन में फिर से नेता चुना गया। उन्होंने 2024 में चुनाव में मजबूत वापसी करने का संकल्प भी दिखाया।
श्रीलंका में आर्थिक दिवालियापन
राजपक्षे ने कहा, हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे। जो लोग हमें बदनाम करते हैं और उपहास करते हैं उन्हें अपना काम करने दें। 2005-15 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे राजपक्षे ने कहा, हम पर आर्थिक संकट पैदा करने का अनुचित आरोप लगाया जा रहा है। हमने लिट्टे के साथ युद्ध लड़ने के बावजूद निरंतर विकास सुनिश्चित किया। बता दें कि श्रीलंका में अप्रैल 2022 में पहली बार संप्रभु डिफ़ॉल्ट (sovereign default) की घोषणा हुई थी। आर्थिक दिवालियापन की घोषणा के बाद श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार रसातल में चला गया था। बिगड़ते हालात से आक्रोशित जनता ईंधन, उर्वरक और जरूरी वस्तुओं की कमी के विरोध में सड़कों पर उतर आई थी।
चीन में टकराईं दो ट्रेनें
चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बर्फबारी के कारण दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 515 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से 102 की हड्डियां टूटी हुईं थीं। बीजिंग के नगर परिवहन आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि हादसा तब हुआ जब फिसलन भरी पटरियों के कारण आगे वाली ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा। ढलान वाले हिस्से से आ रही पिछली ट्रेन फिसल गई और प्रभावी ढंग से ब्रेक लगाने में विफल रही। जिसकी वजह से दोनों ट्रेनों की टक्कर हो गई।