फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: बीजिंग में भारी बर्फबारी के बीच आपस में टकराईं दो ट्रेनें, घायल हुए 500 से ज्यादा लोग

Fri, 15 Dec 2023 10:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

China: बीजिंग में ट्रेन दुर्घटना के बाद 515 लोगों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 102 की हड्डियां टूटी हुई पाई गईं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
बीजिंग में मेट्रो ट्रेनों की टक्कर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बर्फबारी के कारण दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 515 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से 102 की हड्डियां टूटी हुईं थीं। 

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा 
बीजिंग के नगर परिवहन आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि हादसा तब हुआ जब फिसलन भरी पटरियों के कारण आगे वाली ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा। ढलान वाले हिस्से से आ रही पिछली ट्रेन फिसल गई और प्रभावी ढंग से ब्रेक लगाने में विफल रही। जिसकी वजह से दोनों ट्रेनों की टक्कर हो गई। 

किस इलाके में हुई दुर्घटना
यह दुर्घटना गुरुवार रात को शहर के पश्चिम में पहाड़ी पर चांगपिंग लाइन के ऊपरी जमीन वाले हिस्से पर हुई। यह लाइन शहर के उत्तरी क्षेत्र को सेवा प्रदान करती है। इसमें उच्च तकनीक केंद्र जिरकी और मिंग टॉम्ब्स भी शामिल हैं। 

102 यात्रियों की हड्डियां टूटीं
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना के बाद 515 लोगों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 102 की हड्डियां टूटी हुई पाई गईं। इसमें कहा गया है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि घायलों में कोई विदेशी शामिल है या नहीं।

423 लोगों की अस्पताल से छुट्टी
नगर आयोग ने कहा कि शुक्रवार तक 423 लोग अस्पताल से चले गए, 25 लोग चिकित्सकीय निगरानी में हैं और 67 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजिंग में दुनिया की सबसे व्यस्त मेट्रो रेल नेटवर्क है। इसमें 27 लाइनें करीब 13 मिलियन (1.3 करोड़) यात्रियों को ले जाती हैं। व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेनें लगभग एक मिनट के अंतराल में चलती हैं।  

सरकार ने लोगों को दी ये सलाह
यहां पिछले तीन दिनों के दौरान मेट्रो ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली है। सरकार ने यात्रियों को सोमवार से शहर और उत्तरी चीन में भारी बर्फीले तूफान के कारण सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। स्थानीय सरकार ने शहर के निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। वहीं, स्कूल और आउटडोर मनोरंजन सुविधाएं बंद हैं।
विज्ञापन

वीडियो में दर्द से कराहते दिखे यात्री
यह दुर्घटना दोनों ट्रेनों में सैकड़ों यात्रियों के लिए एक बुरे सपने की तरह थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोग चोटों के कारण दर्द से कराहते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यात्री ने द इकोनॉमिक ऑब्जर्वर अखबार को बताया कि ट्रेन की लाइट बंद होने से पहले उसे अचानक झटका महसूस हुआ। यात्री ने कहा कि कुछ लोग गिर गए थे और शीशे टूट गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें