'फाइव आइज' देशों के खुफिया अधिकारियों ने चीन पर दुनिया के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दो हजार जांच चल रही हैं, जो सिर्फ सिर्फ चीन सरकार द्वारा चोरी करने के प्रयास से संबंधित हैं।
ये देश फाइव आइज का हिस्सा
डाटा चोरी करने के प्रयासों...
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की जासूसी पर एफबीआई निदेशक रे ने कहा कि विभिन्न देशों से डाटा चोरी करने के चीन के प्रयासों को सामने लाने के लिए लगभग दो हजार जांच चल रही हैं। उन्होंने कहा, 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना इस युग की इस पीढ़ी के लिए निर्णायक खतरे का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा कोई देश नहीं है जो हमारे विचारों, हमारे नवाचार, हमारी आर्थिक सुरक्षा और अंततः हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए व्यापक खतरा पैदा करता है। हमने देखा है कि चीन सरकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पूरे देश में बौद्धिक संपदा, व्यापार रहस्य, निजी डाटा चुराने की कोशिश कर रही है।’
दो हजार जांच...
कार्यक्रम में 'फाइव आइज' देशों के खुफिया अधिकारियों ने चीन द्वारा जारी वैश्विक जासूसी पर चिंता जताई। कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट ने कहा कि 'फाइव आईज' के नेताओं के बीच साझेदारी गठबंधन को मजबूत करती है।