फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में क्यों नहीं लॉन्च हो पा रही टेस्ला?: एलन मस्क ने ट्वीट में किया भारत सरकार का जिक्र, जानें क्या बोले?

Thu, 13 Jan 2022 04:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एलन मस्क ने जुलाई, 2020 में एक ट्वीट के जवाब में कहा था कि वे टेस्ला को भारत में लॉन्च करना चाहते हैं। तब उन्होंने भारत में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बात की थी। 
विज्ञापन
टेस्ला चीफ एलन मस्क और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला लंबे समय से भारतीय बाजार में एंट्री लेने की कोशिश कर रही है। हालांकि, कंपनी को अपने प्रयासों में कोई खास फायदा नहीं हुआ है। अब एलन मस्क ने ट्वीट कर भारत में अपनी कार लॉन्च न कर पाने की वजह बताई है। 
विज्ञापन


ट्विटर पर जब एक यूजर ने उनसे भारत में टेस्ला कार की लॉन्चिंग की संभावित तारीख के बारे में पूछा, तो मस्क ने रिप्लाई में कहा, "कंपनी फिलहाल भारत सरकार के साथ काफी चुनौतियों पर काम कर रही है।" हालांकि, मस्क ने यह नहीं बताया कि आखिर ये चुनौतियां क्या हैं और वे सरकार से किस तरह मुद्दे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

मस्क ने छह महीने पहले कहा था- भारत में लॉन्च करना चाहते हैं टेस्ला
एलन मस्क ने जुलाई, 2020 में एक ट्वीट के जवाब में कहा था कि वे टेस्ला को भारत में लॉन्च करना चाहते हैं, लेकिन दुनिया के सभी बड़े देशों में भारत में आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा था कि टेस्ला को भारत में टैरिफ से अस्थायी राहत की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भारत में कितना है इलेक्ट्रिक कारों पर टैरिफ
भारत में 40 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये से ऊपर) से ज्यादा कीमत के आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी टैक्स लगाया जाता है, जबकि इससे कम कीमत के वाहनों पर 60 फीसदी टैक्स लगाए जाने का प्रावधान है। मस्क इस लिहाज से मस्क की कंपनी अगर भारत में कारों को उतारती भी है, तो इनकी कीमतें काफी ज्यादा होंगी और भारत के लिहाज से इनकी बिक्री भी काफी कम हो रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें