फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति प्रक्रिया और हिंसा दोनों एक साथ नहीं चल सकती: संयुक्त राष्ट्र में टीएस त्रिमूर्ति

Fri, 20 Nov 2020 11:28 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
TS Tirumurti - फोटो : ANI
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा है कि शांति प्रक्रिया और हिंसा दोनों एक साथ नहीं चल सकती। इसलिए अफगानिस्तान में टिकाऊ शांति के लिए हमें आतंकवादी सुरक्षित ठिकानों और डुरंड लाइन के पार अभयारण्यों को समाप्त करना होगा।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में एरिया फॉर्मूला की बैठक के दौरान 'अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए सुरक्षा परिषद क्या कर सकती है' के बारे में बात करते हुए, त्रिमूर्ति ने कहा, 'यहां हम आज मिले हैं और अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में हिंसा जारी है। हिंसा में मारे गए या घायल हुए बच्चों और महिलाओं सहित नागरिकों की रिपोर्टें सामने आ रही हैं। आतंकवादी लगातार निर्दोष लोगों और सीखने वाले संस्थानों को निशाना बनाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें