फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: आतंकी संगठनों के फिर मजबूत होने पर भारत ने जताई चिंता, कहा- गलत असर डालने से बचें बाहरी ताकतें

Wed, 29 Sep 2021 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

सीरिया में आतंकवादी संगठनों के फिर से सिर उठाने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चिंता जताई है। भारत ने कहा है कि यहां लंबे समय के लिए शांति स्थापित करने के लिए देश की अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित करना जरूरी है। इसके साथ ही भारत ने अपील की कि सभी बाहरी शक्तियां यहां गलत असर डालने से बचें। इसके साथ ही उम्मीद जताई कि ये प्रयास सीरिया में राजनीतिक मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने मंगलवार को कहा कि सीरिया में आईएसआईएस और हयात तहरीर अल-शम जैसे आतंकवादी संगठन मजबूत हो रहे हैं और ताकत बढ़ा रहे हैं। भारत ने जोर देते हुए कहा कि सीरिया में लंबे समय से चल रहे विवाद का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


सीरिया (राजनीतिक) पर यूएनएससी की ब्रीफिंग पर अपनी टिप्पणी में संयुक्त सचिव (यूएन आर्थिक एवं सामाजिक) श्रीनिवास गोतरू ने कहा कि पश्चिमी एशिया में लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थायित्व की स्थिति केवल युद्धग्रस्त देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित करके स्थापित की जा सकती है। 

उन्होंने कहा, 'हम सीरिया में बाहरी शक्तियों की संलिप्तता और क्षेत्र में आतंकवाद में तेजी पर इसके असर का जिक्र कर रहे हैं। आईएसआईएस व हयात तहरीर अल-शाम जैसे आतंकवादी संगठन सीरिया में फिर मजबूत हो रहे हैं। महासचिव की हाल की रिपोर्ट में भी उनकी गतिविधियों का जिक्र किया गया है।'
विज्ञापन


श्रीनिवासन गोतरू ने आगे कहा कि आईएसआईएस ने सीरिया में जहां ऊर्जा ढांचों को अपना निशाना बनाया है तो हयात तहरीर अल-शाम, इदलिब में लगातार अपना प्रभुत्व बनाए हुए है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों में सीरिया के राजनीतिक मार्ग को लेकर कुछ महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें