फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वियना में रोकने के बाद की गई रद्द

Thu, 03 Jul 2025 10:42 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

एअर इंडिया का विमान दो जुलाई को नई दिल्ली से वॉशिंगटन जा रहा था। विमान को ईंधन भरने के लिए वियना में रोका गया। यहां फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। इसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वियना में ईंधन भरने के लिए फ्लाइट के ठहराव के बाद खराबी का पता चला। इसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया। एयरलाइन ने विमान से वॉशिंगटन के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों को वियना में उतारकर वैकल्पिक सुविधा के जरिये यात्रा कराई गई। साथ ही पूर्ण धनवापसी की पेशकश की गई। इसके अलावा एअर इंडिया की वॉशिंगटन डीसी से वियना के रास्ते नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दो जुलाई को नई दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रहे विमान संख्या AI103 को वियना में ईंधन भरने के लिए रोका गया था। ईंधन भरने के दौरान नियमित जांच के वक्त विमान तकनीकी खराबी का पता लगा। इस खराबी को ठीक करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत थी। इसके कारण विमान की वियना से वाशिंगटन डीसी तक की यात्रा रद्द कर दी गई और यात्रियों को उतार दिया गया। 

ये भी पढ़ें: दोनों इंजन फेल होने से हुआ विमान हादसा? फ्लाइट सिमुलेटर पर जांच से तह तक पहुंचने की कवायद
विज्ञापन


वीजा-मुक्त प्रवेश के लिए पात्र यात्रियों या वैध शेंगेन वीजा वाले यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ान तक वियना में होटल में रहने की सुविधा प्रदान की गई। जबकि प्रवेश की अनुमति के बिना वाले यात्रियों के लिए ऑस्ट्रियाई अधिकारियों की ओर से आव्रजन और सुरक्षा मंजूरी मिलने तक रहने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके बाद वॉशिंगटन डीसी से वियना होते हुए दिल्ली जाने वाली उड़ान AI104 भी रद्द कर दी गई और प्रभावित यात्रियों को दिल्ली के लिए वैकल्पिक उड़ानों में बुक किया गया। साथ ही उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर पूरा रिफंड दिया गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि असुविधा के लिए गहरा खेद है और वह सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय उड़ान से पहले सुरक्षा जांच पहल के तहत लिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अहमदाबाद हादसे की हर एंगल से जांच; मंत्री मुरलीधर मोहोल बोले- ब्लैक बॉक्स विदेश नहीं जाएगा

एअर इंडिया और इसकी सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस रोज 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। इसमें 150,000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। एयरलाइन ने हवाई क्षेत्र बंद होने, यूरोप और पूर्वी एशिया में हवाईअड्डों पर प्रतिबंध और हवाई यातायात की भीड़ जैसे कारकों के कारण चुनौतियों को स्वीकार किया। एअर इंडिया ने पहले घोषणा की थी कि वह सुरक्षित संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए स्वेच्छा से बढ़ी हुई उड़ान पूर्व सुरक्षा जांच करेगी और सेवाओं को अस्थायी रूप से कम करेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें