फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान की सफाई: दानिश सिद्दीकी ने रिपोर्टिंग के लिए नहीं मांगी थी इजाजत, शव नहीं किया विकृत

Fri, 13 Aug 2021 10:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दोहा

सार

पुलित्जर अवॉर्ड विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या को लेकर तालिबान के प्रवक्ता सोहेल शाहीन ने सफाई दी है। उसने कहा कि दानिश हमारी बगैर अनुमति के रिपोर्टिंग कर रहा था। 
 
विज्ञापन
दानिश सिद्दीकी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में भारी खून खराबे के बाद सत्ता पर कब्जे की ओर बढ़ रहे तालिबान ने भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत को लेकर सफाई दी है। तालिबान का कहना है कि दानिश ने रिपोर्टिंग के लिए हमारी इजाजत नहीं ली थी। वह अफगान सेना व तालिबान के बीच गोलीबारी के शिकार हुए। दानिश के शव के साथ छेड़छाड़ किए जाने से भी तालिबान ने इनकार किया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सोहेल शाहीन ने कतर की राजधानी दोहा में यह बात कही। तालिबान का दोहा में राजनीतिक कार्यालय है। यह पूछने पर कि क्या दानिश की हत्या तालिबान के लड़ाकों ने की तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। 
शाहीन ने कहा कि दानिश ने हमसे रिपोर्टिंग की इजाजत क्यों नहीं ली? हमने पत्रकारों से कहा है कि हमसे संपर्क करें, हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे। हमसे अनुमति लेने की बजाए पत्रकार काबुल में सुरक्षा बलों से संपर्क कर रहे हैंं। ऐसे में लड़ाई दौरान यह पता नहीं चलता कि कौन सुरक्षा बल का है? कौन मिलिशिया का है या पत्रकार है? वह क्रॉस फायरिंग में मारे गए, इसलिए दानिश की मौत किसकी गोली से हुई, यह नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन

शव के साथ बर्बरता की गई
तालिबान के दावे व सफाई के उलट दानिश सिद्दिकी की मौत की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपहरण करने के बाद हत्या की गई। शव के साथ भी बर्बरता की गई। इस बारे में तालिबान के प्रवक्ता ने स्पष्ट इनकार किया। शाहीन ने कहा कि शरीर को विकृत करने की बात हम पहले खारिज कर चुके हैं। शरीर को विकृत करना इस्लाम के उसूलों के खिलाफ है। संभव है अफगान सुरक्षा बलों ने हमें बदनाम करने के लिए ऐसा किया हो। 

हमारे इलाकों में आएं दुनियाभर के पत्रकार

विज्ञापन

यह पूछने पर कि क्या तालिबान पत्रकारों को जमीनी हालात कवर करने की इजाजत देगा? प्रवक्ता शाहीन ने कहा कि दुनिया भर से जो भी पत्रकार अफगानिस्तान के हमारे कब्जे वाले इलाकों में आना चाहते हैं, आ सकते हैं। वे हमारे इलाकों में मीडिया कवरेज कर हालात की रिपोर्टिंग कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें