फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का आंतक: 20 हजार अफगानी नागरिकों को शरण देगा कनाडा, करेगा स्थापित 

Sat, 14 Aug 2021 03:00 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा सरकार की ओर से यह घोषणा की गई है कि वह ऐसे 20 हजार लोगों को शरण देगा, जिन्हें तालिबान से सीधा खतरा है। इसके लिए योजना भी तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
afganistan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान के आतंक से अफगानिस्तान छोड़ने की योजना बना रहे लोगों को कनाडा शरण देगा। शुक्रवार को कनाडा की ओर से यह घोषणा की गई कि उसने 20 हजार से ज्यादा अफगान नागरिकों को अपने यहां शरण देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


कनाडा के प्रवासी मंत्री मार्को मेन्डिसिनो ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ऐसे लोगों को शरण देना है, जो तालिबान के आतंक से परेशान हैं। महिला लीडर्स, पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता हमारी प्राथमिकता में हैं। 
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कनाडा 20 हजार शरणार्थियों को शरण देने के लिए विशेष योजना भी बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन ऐसे अफगानियों के लिए है, जो कनाडा की सरकार के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें सहायता देकर स्थापित करना हमारा उद्देश्य है। 
विज्ञापन


वहीं कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन ने बताया कि सरकार की ओर से मनमीत सिंह भुल्लर फाउंडेशन के साथ एक एमओयू भी साइन किया गया है। इसके तहत अगले कुछ महीनों में अफगानी सिख व हिंदू परिवार, जो अफगानिस्तान में रहते थे। उन्हें दोबारा स्थापित किया जाएगा। 

दरअसल, पिछले एक सप्ताह से अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ गया है। कई प्रांतीय राजधानियां उसके कब्जे में आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में काबुल पर भी तालिबान अपना कब्जा जमा लेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें