फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम: 'सड़नी चाहिए उसकी लाश' सालेह के भाई की हत्या के बाद बोला तालिबान, पार कर दी क्रूरता की हर हद

Sat, 11 Sep 2021 11:51 AM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

रोहुल्लाह के भतीजे इबदुल्लाह ने बताया कि तालिबान ने बेरहमी की हर हद पार कर दी। तालिबान ने गुरुवार रात रोहुल्लाह की हत्या की, लेकिन दफनाने के लिए शव नहीं दिया। वे कह रहे थे कि उसकी लाश सड़नी चाहिए। 
विज्ञापन
रोहुल्लाह सालेह - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजशीर में तालिबानी लड़ाकों और विरोधियों के बीच जारी जंग में अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति व कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के भाई रोहुल्लाह सालेह की हत्या की जानकारी मिली है। इस संबंध में तालिबान ने भी बयान जारी किया है, जो उसकी क्रूरता का गवाह है। दरअसल, तालिबान ने पहले रोहुल्लाह सालेह की हत्या करने का दावा किया। साथ ही, कहा कि उसकी लाश सड़नी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजशीर घाटी में जंग के दौरान तालिबान ने रोहुल्लाह की हत्या कर दी थी। तालिबान के लड़ाकों ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया और जान से मार डाला। रोहुल्लाह के भतीजे इबदुल्लाह ने बताया कि तालिबान ने बेरहमी की हर हद पार कर दी। उसके लड़ाके कह रहे थे कि रोहुल्लाह की लाश सड़नी चाहिए। इबदुल्लाह ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि तालिबान ने गुरुवार (9 सितंबर) रात रोहुल्लाह की हत्या कर दी, लेकिन दफनाने के लिए शव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उसकी लाश सड़नी चाहिए और शव अपने पास ही रख लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें