फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल में बंदूक की नोक पर भारतीय नागरिक का अपहरण, दिल्ली में रहता है परिवार

Wed, 15 Sep 2021 08:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

बंसरी लाल अरेन्दे अफगान मूल के भारतीय नागरिक हैं। वे काबुल में अपना कारोबार करते हैं। उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। 
 
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता पर काबिज होते ही भले तालिबान ने एलान किया हो कि अब वह किसी से बदला नहीं लेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं है। तालिबानी, हर एक उस शख्स से बदला ले रहे हैं जो अफगान सरकार के साथ थे। 

विज्ञापन


खबर है कि काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। माना जा रहा है कि बंदूक की नोक पर अपहरण करने वाले तालिबानी ही थे। घटना के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। 

साथियों के साथ हुआ अपहरण 
अफगान मूल के भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे काबुल में कारोबार करते हैं। वह फार्मास्र्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर आए बंदूक की नोक पर उन्हें व उनके साथियों का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बसंदी लाल अरेन्दे के सभी साथी भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग 
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि उन्हें अफगान में हिंदू-सिख समुदाय की ओर से अपहरण की जानाकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें