फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan: ताइवान की हवाई-समुद्री सीमा के पास देखे गए चीन के 27 विमान और सात नौसैनिक पोत, अलर्ट जारी

Thu, 16 May 2024 10:01 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ताइवान और चीन के संबंधों में खटास आ चुकी है। इसी बीच ताइवान ने गुरुवार को सुबह अपने हवाई और जल क्षेत्र के आसपास 27 चीनी विमान और 7 नौसेना जहाज पता लगाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान और चीन के संबंधों में खटास आ चुकी है। इसी बीच ताइवान ने गुरुवार को सुबह अपने हवाई और जल क्षेत्र के आसपास 27 चीनी विमान और 7 नौसेना जहाज पता लगाए।
विज्ञापन


ताइवान काफी सयम से बीजिंग के लिए विवाद का विषय रहा है। बीजिंग इस द्वीप को विद्रोही प्रांत मानता है। साथ ही जोर जबरदस्ती से इसे मुख्यभूमि के साथ फिर से जोड़ने की इच्छा चीन से जताई है। सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास ग्रे जोन रणनीति का उपयोग बढ़ाया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह 6 बजे ताइवान के आसपास  27 पीएलए विमान औ 7 पीएलएएन जहाजों का पता लगाया। वहीं 19 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र और पूर्वी वायु रक्षा क्षेत्र में आ गए।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार ताइवान और चीन के बीच भू-राजनीतिक तनाव चल रहा है। इसी बीच ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में भी गतिविधि बढ़ी है।

ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा काफी समय तक चीन और ताइवान की एक गुप्त सीमा भी रही है। उसने मई में अब तक चीनी सैन्य विमानों को 126 बार और नौसेना जहाजों को 62 बार ट्रैक किया जा चुका है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर के 2022 में ताइवान के दौरे के बाद से चीन ने विमान, युद्धपोत और ड्रोन भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें