फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ: अब कैलासा नहीं जा सकेंगे भारतीय, कोरोना के डर से नित्यानंद ने लगाया प्रतिबंध

Fri, 23 Apr 2021 08:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने एक नई घोषणा की है। नित्यानंद ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वघोषित देश कैलासा नहीं आने को कहा है। उसने कहा कि प्रतिबंध ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों पर भी लागू होता है
विज्ञापन
swami nityanand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वामी नित्यानंद ने लोगों से अपने देश कैलासा नहीं आने को कहा है। नित्यानंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है कि भारत के साथ-साथ ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों को भी अभी यहां आना प्रतिबंधित है। ट्वीट में आगे लिखा गया है कि कैलासा के अलावा दुनियाभर में नित्यानंद का जहां-जहां आश्रम है उसे भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। आश्रमों में भक्तों को आने की अनुमति बिलकुल नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन




स्वामी नित्यानंद ने 2019 में बनाया कैलासा
बता दें कि रेप का आरोपी भगोड़ा और स्वयंभू स्वामी नित्यानंद ने 2019 में खुद का देश 'कैलासा' बसाने का दावा किया था। नित्यानंद यहां आने वाले यात्रियों को मुफ्त वीजा भी मुहैया कराता है। हालांकि नित्यानंद के स्वघोषित देश की सही लोकेशन अभी तक स्पष्ट नहीं है , लेकिन पिछले दिनों नित्यानंद ने यहां आने की जानकारी लोगों को दी थी। नित्यानंद ने बताया कि कैलासा आने के लिए ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट लेनी होगी । नित्यानंद ने कैलासा में अपनी सरकार, मंत्री, मंत्रालय समेत, बैंक, मॉल और अन्य सुविधाओं के होने की भी बात कह चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें