फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में खुलासा: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम मिलता है शोध का श्रेय 

Tue, 07 Sep 2021 05:24 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, अटलांटा

सार

  • प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियंरिंग क्षेत्रों में महिलाएं सहकर्मियों की तुलना में ज्यादा असहमति दर्ज कराती हैं 
  • ‘द जेंडर नेचर ऑफ ऑथरशिप’ अध्ययन के नतीजे साइंस एडवांसेज शोध पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं 
विज्ञापन
Research - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकादमिक एवं शोध के काम का श्रेय महिलाओं को उनके पुरुष सहकर्मियों की तुलना में कम मिलता है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की तरफ से असहमति दर्ज कराने की अधिक संभावना रहती है कि शोध लेखक के तौर पर किसका नाम किसका प्रकाशित किया जा रहा है। प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियंरिंग क्षेत्रों में महिलाएं सहकर्मियों की तुलना में ज्यादा असहमति दर्ज कराती हैं। हालांकि, इससे उनके लिए भविष्य के मौके भी कम होते हैं।

विज्ञापन


‘द जेंडर नेचर ऑफ ऑथरशिप’ अध्ययन के नतीजे साइंस एडवांसेज शोध पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। शोधपत्र की सह-लेखिका जॉर्जिया टेक में प्रोफेसर काशीदी सुगीमोटो ने इसे लैंगिक आधार पर लेखन में असहमति के संदर्भ किया गया सबसे बड़ा परीक्षण बताया। शोध के नतीजे सर्वे के 5,575 भागीदारों के प्रत्युत्तरों पर तय किए गए। 
इसलिए मारामारी...श्रेय के क्रम से जुड़ी है प्रतिष्ठा
आकादमिक प्रकाशन में नाम किस क्रम में शामिल होता यह उत्पाकदता और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। सबसे पहले जिसका नाम होता है, वह अक्सर कनिष्ठ शोधकर्ता होता है, जो असल में शोध कर रहा होता वह अक्सर धन आवंटन को पूरा करता है।
विज्ञापन


लेखन के श्रेय के संबंध में महिलाएं व पुरुष अलग तरह से निर्णय करते हैं। महिलाएं इसे शुरुआत में स्पष्ट करना पसंद करती हैं, पुरुष इस पर बाद में चर्चा करना चाहते हैं। इससे बदले की भावना पैदा होती है, जिससेे भावी साझेदारी के अवसर महिलाओं के हाथ से चले जाते हैं। विवाद के बाद पुरुषों का सहकर्मियों के काम को कमतर साबित किए जाने के प्रयास करने की आशंका अधिक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें