फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की हत्या की

Tue, 07 Sep 2021 01:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, फोर्ट लॉडरडेल

सार

  • घटना के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने पर हमलावर ने कर दिया आत्मसमर्पण 
  • हमलावर इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर कर चुका काम
विज्ञापन
यूएस पुलिस ने बंदूकधारी को किया गिरफ्तार - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा में बुलेटप्रूफ जैकेट और कवच पहने हुए हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने एक महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। फ्लोरिडा के एक शेरिफ ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हमले में 11 वर्षीय लड़की घायल, लगी है सात गोलियां, हमलावर गिरफ्तार 
उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने पर हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक 11 वर्षीय लड़की जिसे सात गोली लगी थी, वह घटना में बच गई है। 

पोक काउंटी के शेरिफ ग्रेजी जूड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमलावर की पहचान 33 साल के ब्रायन रिले के रूप में की गई है। रविवार की सुबह गिरफ्तार किए जाने के बाद भी वह खासा आक्रामक था। उसने अस्पताल में एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


जुड ने कहा कि रिले इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर काम कर चुका है। ऐसा लगता है कि रिले मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसने अचानक ही लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जुड ने कहा कि रिले की प्रेमिका ने अधिकारियों को बताया कि रिले ने उससे कई बार कहा था की वह सीधे भगवान से बात कर सकता है। उन्होंने बताया, रिले ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन लोगों ने अपने जीवन के लिए भीख मांगी और मैंने उन्हें मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें