फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: राजपक्षे परिवार के एक और बड़े नेता ने छोड़ा देश, पूर्व वित्त मंत्री बासिल अमेरिका रवाना

Fri, 09 Sep 2022 08:48 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , कोलंबो

सार

2 सितंबर को श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या की अध्यक्षता वाली पांच-पीठ ने 71 वर्षीय बासिल को इलाक के लिए अगले साल 15 जनवरी तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
बासिल राजपक्षे - फोटो : instagram.com/basilrajapaksa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने भी देश छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शुक्रवार को चिकित्सा उपचार के लिए वह अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। एक हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अगले साल 15 जनवरी तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी। डेली मिरर लंका अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अपदस्थ राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे कटुनायके हवाई अड्डे से अमीरात की उड़ान से दुबई के लिए रवाना हुए, जहां से वह अमेरिका के लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ेंगे।

विज्ञापन


श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने दी थी बाहर जाने की अनुमति
2 सितंबर को श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या की अध्यक्षता वाली पांच-पीठ ने 71 वर्षीय बासिल को इलाक के लिए अगले साल 15 जनवरी तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी। मिरर की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई तैराक और कोच जूलियन बोलिंग, सीलोन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष चंद्र जयरत्ने, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल और जेहान कैनागा रेटना द्वारा दायर एक मौलिक अधिकार याचिका के संबंध में यह आदेश दिया।

जुलाई में बासिल को बाहर जाने से रोक दिया गया था 
याचिकाकर्ता वित्तीय अनियमितताओं और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के लिए बासिल और उनके बड़े भाई गोतबाया राजपक्षे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश की मांग कर रहे हैं। जुलाई में बासिल को यहां भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों और अधिकारियों के विरोध के बाद श्रीलंका छोड़ने से रोक दिया गया था। विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी के कारण श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अप्रैल में बासिल को अपने बड़े भाई के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में गोतबाया राजपक्षे को थाईलैंड से श्रीलंका लौटने पर आवास के लिए विशेष सुरक्षा और एक सरकारी बंगला दिया गया था। वह देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के कारण महीनों के भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच मालदीव भाग गए थे। देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सबसे बड़े भाई 76 वर्षीय  प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को भी मई में इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें