फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis Live: कोलंबो में राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारियों की लगी लंबी कतार

Tue, 12 Jul 2022 04:01 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका सात दशकों में पहली बार इस तरह के आर्थिक महासंकट से गुजर रहा है। राजधानी कोलंबो में हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के घरों में डेरा डाले हुए हैं। वहीं रविवार को दोनों शीर्ष नेताओं के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों ने सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने का फैसला किया। श्रीलंका के आर्थिक संकट पर लाइव अपडेट के लिए  अमर उजाला के साथ बने रहें...
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार जारी है। इस बार सभी प्रदर्शनकारी आर-पार के मूड में दिख रहे हैं और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के घरों में डेरा डाले हुए हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक हम लोग यहां से हटने वाले नहीं है। वहीं इन सब के बीच श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) ने सोमवार को सर्वसम्मति से साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का फैसला किया है। वहीं श्रीलंका की संसद में 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा।

विज्ञापन


भारत ने भेजा 44 हजार टन यूरिया
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच भारत ने पड़ोसी की मदद जारी रखी है। भारत की तरफ से हाल ही में श्रीलंका को 44 हजार मीट्रिक टन यूरिया भेजा गया है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारियों की लंबी कतार 
श्रीलंका में आर्थिक संकट के विरोध के बीच कोलंबो में राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारियों की लंबी कतार लग गई है। सभी राष्ट्रपति गोतबाया के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


देश से फरार होने की फिराक में थे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे
प्रदर्शनकारियों के डर से राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे विदेश फरार होना चाहते थे लेकिन एयरपोर्ट कर्मचारियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिससे उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बासिल राजपक्षे कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैसे ही पहुंचे वैसे ही एयरपोर्ट के इमीग्रेशन स्टाफ और यूनियन ने बीती रात कामकाज बंद कर दिया और उनका विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। बासिल राजपक्षे सिल्क रूट का इस्तेमाल करके श्रीलंका से बाहर जाना चाहते थे। 

श्रीलंका में आठ प्रदर्शनकारी घायल
कोलंबो में टेंपल ट्रीज के भीतर दो समूहों के बीच झड़प के बाद आठ प्रदर्शनकारी घायल हो गए और उन्हें कोलंबो के राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीलंका की संसद 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी
श्रीलंका की संसद 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्दने ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अबेवर्दने ने एक बयान में कहा कि संसद शुक्रवार को फिर से बुलाई जाएगी और पांच दिन बाद नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें