फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन : नर्वियॉन नदी में रोज डूबती-उतराती है ‘बिहार’, लोग देखते ही हो जाते हैं स्तब्ध

Thu, 30 Sep 2021 08:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मैड्रिड

सार

स्पेन के बिलबाओ में नर्वियॉन नदी में हूबहू मानवीय आकार जैसी प्रतिमाएं गढ़ने वाले मेक्सिकन कलाकार रुबेन ओरोज्को का कमाल है। उन्होंने बिहार नामक लड़की की यह 120 किलो वजनी प्रतिमा तैयार कर नदी में स्थापित की है। जिसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
 
विज्ञापन
स्पेन की नर्वियॉन नदी में ‘बिहार’ नामक लड़की की प्रतिमा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के बिलबाओ में नर्वियॉन नदी किनारे टहलने निकले लोगों ने एक लड़की का चेहरा पानी में डूबते देखा तो स्तब्ध रह गए। जैसे-जैसे नदी में ज्वार आता गया, यह चेहरा पानी में समाता गया और ज्वार उतरने के साथ ही बाहर भी निकल आया।

विज्ञापन


बाद में उन्हें पता चला कि यह कुछ और नहीं, हूबहू मानवीय आकार जैसी प्रतिमाएं गढ़ने वाले मेक्सिकन कलाकार रुबेन ओरोज्को का कमाल है। उन्होंने बिहार नामक लड़की की यह 120 किलो वजनी प्रतिमा तैयार कर नदी में स्थापित की है। स्थानीय बॉस्क भाषा में बिहार का अर्थ होता है, आने वाला कल। रुबेन ने जलवायु परिवर्तन की समस्या की तरफ ध्यान केंद्रित करने के लिए यह शिल्प गढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें