फिलहाल, नासा और कंपनी दोनों यह तय करने में लगे हैं कि रविवार को जाने वाले कैप्सूल में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। स्पेसएक्स ने यूरिन-फ्लशिंग ट्यूब को वेल्डे कर दिया है।
केनेडी स्पेस सेंटर से चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रविवार को होने वाले लॉन्च से पहले स्पेसएक्स अपने कैप्सूल में टॉयलेट की समस्या से जूझ रहा है। नासा के लिए काम कर चुके स्पेसएक्स के उपाध्यक्ष विलियम गेर्स्टनमेयर ने बताया कि पिछले महीने स्पेसएक्स की पहली निजी उड़ान के दौरान टॉयलेट के एक ट्यूब से कैप्सूल में पेशाब फैल गया था।
विज्ञापन
फिलहाल, नासा और कंपनी दोनों यह तय करने में लगे हैं कि रविवार को जाने वाले कैप्सूल में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। स्पेसएक्स ने यूरिन-फ्लशिंग ट्यूब को वेल्डे कर दिया है। कैप्सूल के अमेरिकी और जर्मनी के क्रू ने इसका नाम एंड्यूरेंस रखा है।
गेरस्टेनमेयर ने बताया कि इस कैप्सूल का टॉयलेट स्टोरेज ड्रैगन कैप्सूल की तुलना में कम है। क्योंकि, चारों अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल में सिर्फ एक दिन बिताएंगे, इसके बाद वे इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (आईएसएस) में चले जाएंगे।
विज्ञापन
गेरस्टेनमेयर ने बताया कि स्पेसएक्स पहले ही अंतरिक्ष में मौजूद एक अन्य कैप्सूल के संबंध में भी यह सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण कर रहा है कि पिछले छह महीनों के दौरान उसमें लीक हुए तरल से कहीं कैप्सूल कमजोर तो नहीं हुआ है, ताकि अगले महीने पृथ्वी पर वापसी के दौरान कोई संरचनात्मक क्षति अंतरिक्ष यात्रियों को खतरे में न डाले। इस बीच, एक जर्मन और तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को ह्यूस्टन से केनेडी स्पेस सेंटर पहुंचे, वे छह महीने अंतरिक्ष में बिताएंगे।