फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: सिंगापुर में 11 देशों के लोगों को क्वारंटीन मुक्त प्रवेश, भारत इस सूची से अब भी बाहर

Mon, 11 Oct 2021 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ने के बाद सिंगापुर सरकार ने 11 देशों के लिए अपनी सीमा खोलने का आदेश जारी कर दिया है। इनमें सात यूरोपीय देश, एक एशियाई देश और दो उत्तरी अमेरिकी देश शामिल हैं। हालांकि, भारत को इस सूची से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
singapore airlines - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद कई देशों ने यात्रा पर लगाए प्रतिबंधों को हटा लिया है। इसी कड़ी में सिंगापुर ने 11 देशों के लिए अपनी सीमाओं को खोलने का फैसला किया है। 19 अक्तूबर से सिंगापुर एयरलाइंस 11 देशों के 14 शहरों में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। यानी इस देश के लोगों को अब क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि, भारत को अभी इसमें शामिल नहीं किया गया है। भारत को इस फैसले के तहत नहीं रखा गया है। भारतीय को सिंगापुर पहुंचने के बाद क्वारंटाइन पूरा करना ही होगा। सिंगापुर अथॉरिटीज ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से मान्यता मिली वैक्सीन के दोनों शॉट्स लगवाने के बाद ही लोगों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। 

विज्ञापन


सिंगापुर सरकार की वीटीएल योजना में 11 देशों में सात यूरोपीय देशों को शामिल किया गया है, जिसमें डेनमार्क, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी है। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा शामिल हैं। इस सूची में एक मात्र एशियाई देश ब्रुनेई को शामिल किया गया है। चीन, भारत और इंडोनेशिया को अब तक शामिल नहीं किया गया है।

यात्रा के लिए दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट
इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के टीकाकरण वाले यात्रियों को भी 15 नवंबर से देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। यात्रियों को  यात्रा से 48 घंटे पहले एनटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी, तब जाकर उन्हें यात्रा की अनुमति मिलेगी।  
विज्ञापन


पीएम ने लोगों से की अपील
सिंगापुर में 11 देशों के नागरिकों के लिए क्वारंटीन फ्री यात्रा करने की घोषणा प्रधानमंत्री ली सियन सूंग के बयान के बाद हुई है।  प्रधानमंत्री ली सूंग ने कहा था कि डेल्टा वैरियंट से यह साफ हो गया है कि कोरोना कभी खत्म होने वाला वाला संक्रमण नहीं है,  वैक्सीनेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम और सावधानी बरतने के साथ ही सामान्य जीवन जिया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण होंगे ऐसे में सतर्कता ही एक मात्र बचाव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें