फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: कार्यस्थल पर लापरवाही से ली एक की जान, भारतीय मूल के व्यक्ति को हुई जेल

Thu, 07 Sep 2023 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

केबल के फोर्कलिफ्ट के नीचे आकर कुचलने से रोकने के लिए कुंजप्पा और उसके साथ काम कर रहे एक अन्य कर्मचारी ने केबल को फोर्कलिफ्ट के ऊपर से फेंककर दूसरी तरफ फेंकने की कोशिश की तो....
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को कार्यस्थल पर लापरवाही के आरोप में 18 सप्ताह जेल की सजा सुनाई है। बता दें कि भारतीय मूल के कर्मचारी की गलती से एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार को अगस्त महीने की एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया कि एशियाबिल्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले अलगप्पन गणेशन को 7 जुलाई 2022 की घटना के लिए 15 अगस्त को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


दरअसल 7 जुलाई 2022 को गणेशन एक कार पार्किंग में भारी समान उठाने वाली फोर्कलिफ्ट का संचालन कर रहा था। उसी कार पार्किंग में उसके सहयोगी कुंजप्पा मुकेश और एक अन्य केबल बिछाने का काम कर रहे थे। केबल के फोर्कलिफ्ट के नीचे आकर कुचलने से रोकने के लिए कुंजप्पा और उसके साथ काम कर रहे एक अन्य कर्मचारी ने केबल को फोर्कलिफ्ट के ऊपर से फेंककर दूसरी तरफ फेंकने की कोशिश की लेकिन केबल फोर्कलिफ्ट की छत पर अटक गया। 

इस पर कुंजप्पा ने फोर्कलिफ्ट की छत पर जाकर केबल हटाने की कोशिश की तो गणेशन ने लापवाही में मशीन को रिवर्स चलाना शुरू कर दिया, जिससे कुंजप्पा फोर्कलिफ्ट की छत और बीम में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान कुंजप्पा की मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि गणेशन को कार्यस्थल पर लापरवाही का दोषी पाया गया। जिसके चलते उसे सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें