फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi to Dili: तिमोर-लेस्ते में खुलेगा भारतीय दूतावास, PM मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में की घोषणा

Thu, 07 Sep 2023 12:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास खोलने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला इस बात का प्रतिबिंब है कि भारत आसियान को कितना महत्व देता है।
विज्ञापन
आसियान समिट में पीएम मोदी। - फोटो : PMO/Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह पहुंचे। सम्मेलन में उन्होंने तिमोर-लेस्ते के दिली में भारतीय दूतावास को खोलने की घोषणा की। इस फैसले का तिमोर-लेस्ते और आसियान के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

भारत आसियान को देता है महत्व

भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप कार्य करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास खोलने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि यह फैसला इस बात का प्रतिबिंब है कि भारत आसियान को कितना महत्व देता है। 

विज्ञापन


एक्ट ईस्ट इन एक्शन- दिल्ली टू दिली

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्ट ईस्ट इन एक्शन- दिल्ली टू दिली के बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया कि जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते के दिली में भारतीय दूतावास खोलने की घोषणा की।

भारत के लिए रवाना

दरअसल, भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन होना है। इसलिए पीएम मोदी जकार्ता में बैठकों के बाद तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस छोटी सी यात्रा के दौरान उन्होंने इस फैसले की घोषणा की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें