फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: छेड़छाड़ मामले में भारतीय नागरिक को जेल भेजा, फोन में मिले थे 50 अश्लील वीडियो

Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

  • सफाई करने वाली महिला से की हरकत
  • पहले भेजता रहा अश्लील संदेश
विज्ञापन
symbolic image - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर की एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक को एक वियतनामी महिला के उत्पीड़न के मामले में चार सप्ताह के कारावास और 8,000 सिंगापुरी डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


एक अखबार की खबर के अनुसार धंधायुतम एझिलन (48) ने उसके दफ्तर में सफाई का काम करने वाली महिला में रुचि लेनी शुरू कर दी। वह उसके लॉकर में भोजन रखा करता था और उसे मोबाइल पर कई संदेश भेजा करता था।

‘टुडे ऑनलाइन’ समाचार पत्र ने बताया कि उसने महिला शौचालय के बाहर 21 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की।  रिपोर्ट में बताया गया कि एझिलन को उत्पीड़न करने और अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो रखने का दोषी पाया गया। महिला ने जब अपने वरिष्ठों को इस घटना की जानकारी दी, तो एझिलन का रोजगार पास निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने आंतरिक जांच की और महिला को किसी अन्य कार्यस्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया।  महिला ने पिछले साल 21 अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और एझिलन को उसी दिन बाद में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों को उसके फोन में 50 अश्लील वीडियो मिले। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें