फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: अटलांटिक में डूबा पोर्श कारें ले जा रहा जहाज, कुछ दिन पहले इंजन में लग गई थी आग

Wed, 02 Mar 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लिस्बन।

सार

जहाज के आकार के मुताबिक, इस पर 4000 वाहनों को ले जाया जा सकता था। पोर्श कंपनी ने यह टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस पर लदी कारें किस मॉडल की थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी से पोर्श कारें लेकर अमेरिका जा रहा एक मालवाहक जहाज अटलांटिक महासागर में डूब गया। जहाज प्रबंधक और पुर्तगाल की नौसेना ने बताया कि इससे 13 दिन पूर्व जहाज के इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद इसे खींचकर ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


एमओएल शिप मैनेजमेंट कंपनी ने सिंगापुर में बताया कि यह हादसा पुर्तगाल के एजोरेस टापू से करीब 400 किलोमीटर दूर हुआ। बचाव दल आग बुझा चुका था। 200 मीटर (650 फुट लंबा) जहाज स्टारबोर्ड पर लिस्टेड था।

पुर्तगाल की नौसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी वायुसेना जहाज के चालक दल के 22 सदस्यों को पहले ही बचा चुकी थी। जहाज के आकार के मुताबिक, इस पर 4000 वाहनों को ले जाया जा सकता था। पोर्श कंपनी ने यह टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस पर लदी कारें किस मॉडल की थीं।
विज्ञापन


आग के कारण इंजन नहीं कर रहा था काम, खींचकर ले जाया जा रहा था

लिथियम बैटरी हो सकती है आग का कारण

पुर्तगाली अधिकारियों ने बताया कि इस जहाज पर इलेक्ट्रिक और तेल से चलने वाली दोनों तरह की कारें लदी हुई थीं। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि 16 फरवरी को आग लगने का कारण लिथियम बैटरी से हुआ कोई स्पार्क हो सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

nसमुद्र में प्रदूषण का भी था खतरा
अधिकारियों को डर था कि जहाज डूबने के कारण समुद्र में प्रदूषण फैल सकता है। जहाज में 2200 टन ईंधन था और 18,700 टन लदान करने की क्षमता थी। हालांकि पुर्तगाली नौसेना ने वक्तव्य जारी कर बताया है कि जिस स्थान पर जहाज डूबा है, वहां महासागर की सतह पर काफी कम तेल दिखाई दिया है। हालांकि पुर्तगाली वायुसेना के प्लेन और नौसेना के जहाज प्रदूषण पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें