फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में आतंकी हमलों का पाकिस्तान ने दिया जवाब, पांच आतंकियों को मारा गिराया, तीन घायल

Fri, 30 Aug 2024 06:04 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

हाल ही में बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आतंकियों के राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल परिवहन और पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों ने 21 आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक) - फोटो : ISTOCK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलूचिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमलों का पाकिस्तान ने जवाब दिया है। पाकिस्तान सेना ने खुफिया अभियान के दौरान एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के पांच आतंकियों को मारा गिराया। जबकि तीन आतंकी घायल हो गए।हाल ही में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने चार आतंकी हमलों को अंजाम देने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इसके बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चल रहा है। 29-30 अगस्त की रपत में सुरक्षा बलों ने केच, पंजगुर और झोब जिले में तीन अलग-अलग अभियान के दौरान पांच आतंकियों को मार डाला। जबकि गोलीबारी के दौरान तीन आतंकी घायल हो गए। आईएसपीआर ने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नृशंस कृत्यों के सभी अपराधियों, मददगारों और उकसाने वालों को पकड़ नहीं लिया जाता। 

हाल ही में बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आतंकियों के राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल परिवहन और पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों ने 21 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों ने सबसे बड़ा हमला रविवार शाम मूसाखेल जिले में किया, जहां उन्होंने प्रांतीय राजमार्ग पर बसों को रोककर तलाशी ली। लोगों के पहचानपत्र की जांच करने के बाद 23 लोगों को गोलियों से भून डाला। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने सादे कपड़ों में यात्रा कर रहे सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया। 
विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बैठक में आतंकवादी संगठनों को कुचलने की कसम खाई। जबकि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा था कि खनिज समृद्ध बलूचिस्तान प्रांत से आतंकवाद का खात्मा होगा। इस्लामाबाद स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने कहा कि 2023 में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हुई हिंसा में 1,524 मौतें हुईं और 1,463 घायल हुए। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद से लड़ रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें