अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर जर्मनी के म्यूनिख में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने लाल सागर में चुनौतीपूर्ण सुरक्षा हालात पर चर्चा की। साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे अमेरिका और भारत अस्थिर क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अर्जेंटीना की विदेश मंत्री से मुलाकात
उन्होंने अर्जेंटीना की समकक्ष डायना मोंडिनो के साथ भी बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज शाम अर्जेंटीना की एफएम डायनामोंडिनो से मिलकर खुशी हुई।
यूनानी राष्ट्रीय रक्षा मंत्री से भी मुलाकात
इस दौरान एस जयशंकर ने यूनानी राष्ट्रीय रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास से भी मुलाकात की। बता दें, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (एमएससी) 16-18 फरवरी तक अपने पारंपरिक स्थल, म्यूनिख के होटल बेयरिशर हॉफ में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शुरू हुआ। इस वर्ष का सम्मेलन अमेरिका में जर्मन राजदूत क्रिस्टोफ ह्यूसगेन की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।