फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: 'पुतिन को इसकी सजा जरूर मिलेगी', एलेक्सई नवलनी की मौत पर पत्नी ने रोते हुए कही ये बात

Sat, 17 Feb 2024 10:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

यूलिया नवलनया ने कहा कि 'हम पुतिन और उसकी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। वे हमेशा झूठ बोलते हैं, लेकिन अगर ये सच है तो पुतिन और उनकी सरकार, उनके दोस्तों ने हमारे देश, हमारे परिवार, मेरे पति के साथ जो भी किया है, उसका जवाब देना होगा।'
विज्ञापन
एलेक्सई नवलनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी रहे एलेक्सई नवलनी की जेल में मौत की खबर पूरी दुनिया में सुर्खियों में है। अब नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया ने कहा है कि अगर नवलनी की मौत की बात सच है तो पुतिन और उनके सहयोगियों को इसकी सजा जरूर मिलेगी। म्युनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान लगभग रोकर बोलते हुए नवलनी की पत्नी ने कहा कि नवलनी की मौत की खबर अभी रूस सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है, ऐसे में इस पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता क्योंकि वे पहले भी कई बार झूठ बोल चुके हैं। 
विज्ञापन


'पुतिन को जवाब देना होगा'
यूलिया नवलनया ने कहा कि 'हम पुतिन और उसकी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। वे हमेशा झूठ बोलते हैं, लेकिन अगर ये सच है तो पुतिन और उनकी सरकार, उनके दोस्तों ने हमारे देश, हमारे परिवार, मेरे पति के साथ जो भी किया है, उसका जवाब देना होगा और वो दिन भी जल्द आएगा।' नवलनी की पत्नी ने पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस की 'शैतानी सरकार' के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। 

जी-7 ने नवलनी की मौत पर स्पष्टीकरण मांगा
जी-7 के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को रूस से राष्ट्रपति पुतिन के प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की मौत की परिस्थितियों को पूरी तरह से स्पष्ट करने का आह्वान किया। जी-7 की अध्यक्षता कर रहे इटली की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एलेक्सी नवालनी की हिरासत में मौत पर सभी आक्रोशित हैं। नवलनी को भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए अनुचित रूप से सजा सुनाई गई थी। रूस को उनकी मौत के बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। मालूम हो कि जी-7 (ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) के विदेश मंत्री इस समय म्यूनिख में हैं।
विज्ञापन


कौन थे एलेक्सई नवलनी
एलेक्सई नवलनी रूसी राजनेता और विपक्षी पार्टी का चेहरा थे। बीते एक दशक से नवलनी रूस में राष्ट्रपति पुतिन के सबसे मुखर विरोधी रहे हैं। वे बीते लंबे समय से जेल में बंद थे। पिछले साल नवलनी को आर्कटिक सर्किल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था, जो रूस की सबसे सख्त जेलों में गिनी जाती है। जेल विभाग ने बताया कि नवलनी को शुक्रवार को टहलते हुए तबीयत खराब महसूस हुई और तुरंत ही वे बेहोश हो गए। मेडिकल टीम ने उनकी हालत में सुधार की कोशिश की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। 

नवलनी रूस की राजनीति में ज्यादा पारदर्शिता की मांग करते थे। वे साल 2013 में मॉस्को के मेयर पद का चुनाव भी लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। अगस्त 2020 में नवलनी को जहर दिया गया था, जिसमें नवलनी बाल-बाल बच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें