फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: 'अपना पूरा जीवन भारत के लोगों को समर्पित कर दिया', रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की सराहना

Tue, 09 Jul 2024 09:33 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन भारत के लोगों को समर्पित कर दिया। इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को वह मॉस्को के वानुकोवो-2 हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रूस के डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। सोमवार की रात को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने देश के विकास में पीएम मोदी के योगदान की सराहना की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "मैं आपको दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि आपके कई वर्षों के काम का नतीजा है।" उन्होंने आगे कहा, "आपके पास आपके खुद के विचार हैं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। भारत और भारतीय लोगों के हित में परिणाम प्राप्त करने में आप हमेशा सक्षम रहें। इसका परिणाम सामने है। भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।"

राष्ट्रपति पुतिन ने की सराहना
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन भारत के लोगों को समर्पित कर दिया। इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का एक और मौका दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "आपने अपना पूरा जीवन भारत के लोगों को समर्पित कर दिया।" इसपर पीएम मोदी ने कहा, "हां आप सही कह रहे हैं, मेरा केवल एक ही लक्ष्य है, इन लोगों की और देश की सेवा करना।"
विज्ञापन


दोनों विश्वस्तरीय नेताओं ने मॉस्को के बाहर आधिकारिक आवास पर चाय के साथ एक अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में घुमाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मुझे कल भी हमारी बातचीत का इंतजार है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाएगा।"

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है। रूस से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें