फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन जंग: मौत के तांडव के बीच यह तस्वीर सोशल मीडिया में छाई, जानिए, थरूर को भी यह क्यों रास आई?

Sat, 26 Feb 2022 11:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस तस्वीर को देखकर थरूर ने ट्वीट किया, 'मार्मिक! यूक्रेन के झंडे में लिपटा एक युवक व रूसी ध्वज पहनी एक युवती गले लग रहे हैं। आइये जंग व संघर्ष पर प्रेम, शांति व सह-अस्तित्व की जीत की उम्मीद करें।' 
विज्ञापन
couple draped in Russia-Ukraine flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध मानवता के लिए एक विभीषिका है तो शांति इंसानी जीवन की चाहत। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यह लोगों को खूब पसंद आ रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इसे रिट्वीट किया है।आखिर इस तस्वीर में क्या संदेश छिपा है, आइये जानते हैं : 

विज्ञापन




इस तस्वीर को देखकर थरूर ने ट्वीट किया, 'मार्मिक! यूक्रेन के झंडे में लिपटा एक युवक व रूसी ध्वज पहनी एक युवती गले लग रहे हैं। आइये जंग व संघर्ष पर प्रेम, शांति व सह-अस्तित्व की जीत की उम्मीद करें।'  पिछले कई सप्ताहों से तनाव के बाद आखिरकार रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। इससे लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और सैकड़ों हताहत हुए हैं। दोनों देशों में भीषण युद्ध जारी है। ऐसे में वायरल तस्वीर से दुनिया को शांति, प्रेम व सह अस्तित्व का संदेश दिया गया है। 

रूस द्वारा यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी की जा रही है। राजधानी कीव पर कब्जे की अंतिम तैयारी चल रही है, लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया है। वह और उनकी सेना रूस से लोहा ले रही हैं। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान के सारे प्रयास विफल हो चुके हैं। रूसी सेना किसी भी वक्त कीव पर कब्जा कर जेलेंस्की व अन्य को हिरासत में ले सकती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में इस तस्वीर के जरिए शांति प्रेमी जंग बंद करने की गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल तस्वीर हालांकि तीन साल पुरानी है, लेकिन इसका संदेश मौजूं है, इसलिए सोशल मीडिया में यह जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर 2019 में पौलेंड के वारसा में हुए एक म्यूजिक कार्यक्रम की है। रैपर मैक्स कोर्ज ने यह प्रस्तुति दी थी। इसी दौरान रूसी युवक-युवती इस अंदाज में नजर आए थे।  इससे यह भी साफ है कि दोनों देशों की जनता जंग नहीं चाहती है, हुक्मरानों की महत्वाकांक्षाएं युद्धोन्माद भड़काती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें