फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूसी मिसाइल से मात्र दो सेकंड में गिरी यूक्रेन के खारकीव शहर की प्रशासनिक इमारत, देखें वीडियो

Tue, 01 Mar 2022 02:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

इमारत पर इस मिसाइल अटैक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रूसी सेना अब यूक्रेन के प्रशासनिक और रिहायशी भवनों पर हमले कर रही है। 
विज्ञापन
यूक्रेन की प्रशासनिक इमारत पहले ऐसे थी, मिसाइल से हमले के बाद तबाह हो गई - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी मिसाइल यूक्रेन में किस कदर कहर बरपा रही हैं, यह इस वीडियो से देखा जा सकता है। रूस यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यहां की एक प्रशासनिक इमारत रूसी मिसाइल हमले में मात्र दो सेकंड में धराशायी हो गई। 

विज्ञापन


इमारत पर इस मिसाइल अटैक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रूसी सेना अब यूक्रेन के प्रशासनिक और रिहायशी भवनों पर हमले कर रही है। खारकीव की इस इमारत में क्षेत्रीय प्रशासनिक दफ्तर चलता था। इस पर मिसाइल से हमला मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे किया गया। हमले में कई नागरिकों के हताहत होने की भी खबर है। प्रशासनिक व आवासीय भवनों पर हमलों को युद्ध नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

देखें वीडियो

विज्ञापन

खारकीव के प्रमुख ओलेग सेनगुबोव ने भी प्रशासनिक इमारत गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज रूसी हमले का छठा दिन है और अब प्रशासनिक और रिहायशी इमारतों पर भी रूस की ओर से हमले किए जा रहे हैं। सेनगुबोव ने कहा कि रूस ने ग्रेड और क्रूज मिसाइलों से खारकीव पर हमला बोल दिया है। रूस अब युद्ध अपराध कर रहा है, लेकिन हमारी सेनाएं डटी हुई हैं और रूस का कड़ा मुकाबला किया जा रहा है। खारकीव के अलावा रूसी सेना ने राजधानी कीव की भी घेरेबंदी कर ली है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से किसी भी वक्त बड़ा हमला किया जा सकता है।

विज्ञापन

कीव में बज रहे हवाई हमले के सायरन
कीव में लगातार हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। पूरा शहर लगभग खाली-सा हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग निकल गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में युवा रूसी सेना से मुकाबले के लिए रुके हुए हैं।  उधर, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि रूस का 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला लगातार कीव की ओर बढ़ रहा है। यह काफिला कीव से महज 24 किलोमीटर ही दूर है। ऐसे में किसी भी वक्त कीव पर घातक हमला हो सकता है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें