फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तालिबान को बातचीत के लिए मॉस्को बुलाने की तैयारी में रूस 

Thu, 07 Oct 2021 04:31 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

समाचार एजेंसी एएफपी की मानें तो रूस तालिबान को अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के लिए 20 अक्तूबर को मॉस्को में आमंत्रित करने जा रहा है। रूस पहले से ही तालिबान सरकार के संपर्क में है।   
 
विज्ञापन
तालिबान (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को भले ही मान्यता नहीं मिल पाई हो, लेकिन रूस लगातार उसके संपर्क में है और उससे चर्चा कर रहा है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में रूस तालिबान को अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के लिए 20 अक्तूबर को मॉस्को में आमंत्रित करने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से ये खबर आई है। 
विज्ञापन

   
सितंबर में तीन देशों के दूतों ने की थी तालिबान से मुलाकात
दरअसल, रूस, चीन और पाकिस्तान तालिबान सरकार को वैश्विक मान्यता के लिए कवायद में लगे गैं। पिछले महीने सितंबर में तीनों देशों के दूतों ने तालिबान के साथ बैठक कर इस दिशा में रणनीति बनाई थी। साथ ही हामिद करजई व अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी इस बारे में बातचीत की थी।

तीनों दूतों ने तालिबान से समावेशी सरकार पर जोर देने के साथ ही आतंकवाद से लड़ने और मानवीय हालात सुधारने पर चर्चा की। समझा जाता है कि तालिबान को मान्यता दिलाने की कोशिशों के तहत ही तीनों देशों के दूतों ने ये बैठकें की थीं। एक चीनी अधिकारी ने बताया था कि तीनों दूतों ने तालिबानी पीएम मोहम्मद हसन अखुंद, विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से मुलाकात की। साथ ही पहली बार विदेशी दूतों ने करजई और अब्दुल्ला से बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें