फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: 6 साल बाद मिस्र रिजॉर्ट के लिए उड़ान सेवा बहाल की

Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काहिरा।

सार

करीब छह साल पूर्व हुई बमबारी की घटना के बाद हुए हादसे में विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए थे। उसके बाद बंद कर दी गई थी उड़ान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने सोमवार को लाल सागर पर मिस्र के रिजॉर्ट के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दीं। एक रूसी विमान पर बमबारी की घटना के लगभग छह साल बाद प्रतिबंध को खत्म कर यह उड़ान सेवा शुरू की गई है।

विज्ञापन


मिस्र के राष्ट्रीय एयरलाइन ने बताया कि सोमवार सुबह इजिप्ट एयरफ्लाइट एमएस-724 ने 300 सैलानियों के साथ लोकप्रिय रेड सी गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

बता दें कि करीब छह साल पूर्व हुई बमबारी की घटना के बाद हुए हादसे में विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट समूह की स्थानीय शाखा ने कहा था कि उसने अक्तूबर 2015 में शर्म अल-शेख के लाल सागर रिसॉर्ट से विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद सिनाई के ऊपर विमान को गिरा दिया था।

उस समय, रूसी अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि मिस्र के हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रक्रियाएं अपर्याप्त थीं। अब शुरू हुई सेवा के बाद रूसी विमान का रस्मी जल सलामी कर स्वागत किया गया। रूसी सैलानी मास्क पहने हुए थे, जिन्हें फूल और गुब्बरे देकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें