फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pyongyang: तानाशाह किम ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मॉस्को का किया समर्थन, राष्ट्रपति पुतिन ने जताया आभार

Wed, 19 Jun 2024 11:41 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। यह किसी रूसी नेता द्वारा उत्तर कोरिया की 24 सालों में पहली यात्रा है।
विज्ञापन
पुतिन और जिनपिंग (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र सखा में कुछ घंटे रुकने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। बता दें, यह 24 सालों में किसी रूसी नेता द्वारा कोरिया की पहली यात्रा है। प्योंगयांग की यात्रा पर पुतिन ने यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध का दृढ़ता से समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया की प्रशंसा की। साथ ही व्यापार और सुरक्षा प्रणाली बनाने का वादा किया जो पश्चिम द्वारा नियंत्रित नहीं हैं।

विज्ञापन


एक समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर
रूस की सरकारी मीडिया ने बताया है कि रूस और उत्तर कोरिया ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जानकारी देते हुए कहा था कि मॉस्को और प्योंगयांग अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। 



मदद का लिया संकल्प
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शिखर सम्मेलन में पुतिन के साथ शामिल हुए। इस दौरान दिए बयान में उन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध में मॉस्को का समर्थन किया और मदद का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें