फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: 79 दिनों के युद्धविराम के बाद रूस ने यूक्रेन पर फिर बरसाए बम, मिसाइल हमलों में दो की मौत कई घायल

Sat, 09 Dec 2023 02:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

बताया जा रहा है कि 19 रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों पर हमला किया। इन 19 मिसाइलों में से 14 मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया गया। 
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 80 दिनों के युद्धविराम के बाद शुक्रवार को रूस ने फिर से यूक्रेन पर जोरदार हमला किया। बता दें कि बीते 79 दिनों से दोनों देशों के बीच अनौपचारिक शांति थी लेकिन शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला हुआ। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री ने बताया कि कीव पर करीब दो घंटे तक हवाई हमले हुए। हालांकि कीव के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक कई मिसाइलों को रास्ते में ही नेस्तानाबूत कर दिया, जिससे कीव में काफी कम नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


रूसी हमले में दो यूक्रेनी नागरिकों की हुई मौत
वहीं यूक्रेन के केंद्रीय क्षेत्र में भी रूसी मिसाइलों ने हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार अन्य घायल हुए हैं। साथ ही खारकीव क्षेत्र में हुए हमले में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। इस दौरान एक रिहायशी इमारत को भी भारी नुकसान हुआ, जिसमें कई मकान और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने एस-300 मिसाइलों से हमला किया। 

यूक्रेन के पावर प्लांट्स को निशाना बना रहा रूस
बताया जा रहा है कि 19 रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों पर हमला किया। इन 19 मिसाइलों में से 14 मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया गया। बीते दो महीनों में यह सबसे बड़ा हमला है। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने भी यूक्रेन को इनपुट दिया था कि रूस सर्दियों के मौसम में नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। रूस द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे यूक्रेन में हालात खराब हो सकते हैं। यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से अपील की है कि वह इलेक्ट्रिसिटी बचाएं क्योंकि रूस के हमलों में यूक्रेन के थर्मल पावर प्लांट्स को नुकसान पहुंचा है, जिससे बिजली की कमी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें