फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: 75 हजार किलो इलायची की ई-नीलामी करेगा मसाला बोर्ड, अलग अंदाज में मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव

Sat, 25 Sep 2021 02:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

मसाला बोर्ड के सचिव का कहना है कि यह ई-नीलामी सभी मसाला उत्पादकों को एक साथ लाएगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा पैदा करेगी। 
विज्ञापन
इलायची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत मसाला बोर्ड पहल करने जा रहा है। मसाला बोर्ड की ओर से रविवार को इलायची की विशेष ई-नीलामी आयोजित की जा रही है। इसमें 

विज्ञापन

75000 किलो इलायची नीलाम की जाएगी। इस ई-नीलामी का उद्देय मसाला समुदाय को साथ लाना है, जिससे मसाला उत्पादकों को एक-दूसरे व्यापारियों से जुड़ने में मदद मिले। 

मसाला बोर्ड के सचिव डी. साथियान ने बताया कि देश की आजादी के 75 स्वर्णिम सालों को याद करते हुए 75 हजार किलो इलायची की ई-नीलामी की जाएगी। इससे मसाला उत्पादकों को अपने उत्पाद को बेचने का एक मंच मिलेगा और उन्हें उत्पाद की सही लागत भी मिलेगी। यह ई-नीलामी पुट्टडी में बोर्ड के ई-नीलामी सेंटर पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें