फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लेड रनर' पिस्टोरियस ने गर्लफ्रेंड को 'गोली मारी'

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपिक धावक ऑस्कर पिस्टोरियस ने कथित तौर पर गलती से अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी है। कहा जा रहा है कि उन्हें लगा कि कोई चोर है।
विज्ञापन


पुलिस दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपिक धावक ऑस्कर पिस्टोरियस से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी सराह मैकिरा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर एक महिला मिली थी जिसके सिर और बांह में चोट लगी हुई थी। हालांकि ये पूरी घटना किन हालातों में हुई है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ब्लेड रनर
ऐसा कहा जा रहा है कि पिस्टोरियस ने गलती से अपनी गर्लफ्रेंड को चोर से समझ कर उसे गोली मार दी। 'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर पिस्टोरियस ने कृत्रिम अंगो के साथ लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कृत्रिम अंगों से दौड़ते हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। चार बार पैरा-ओलंपिक चैंपियन रहे 25 वर्षीय पिस्टोरियस जब बच्चे थे, तभी उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी थीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें