एक महिला को एक अनजान मर्द ने अपने लिंग की फोटो भेजी। महिला ने ऐसा जवाब दिया कि वो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। लोग इस महिला को उसकी बहादुरी और मुंहतोड जवाब देने के लिए शाबाशी दे रहे हैं।
ब्रिटेन की समांता ने मैनचेस्टर में एक रेस्तरां का रिव्यू फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसके बाद एक अनजान मर्द ने कमेंट किया- 'अपना इनबॉक्स चेक करें।' जैसे ही समांता ने इनॉक्स चेक किया तो पाया कि अपने आपको जेम्स बताने वाले इस शख्स ने अपने लिंग की फोटो समांता को भेजी थी।
समांता ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया, "पहले तो मैंने सोचा कि इस हरकत को नजरअंदाज कर दूं, जैसा कि अक्सर हम महिलाओं को सिखाया जाता है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि इन जनाब से निपटना ही होगा और उनकी ये हरकत लोगों को बतानी ही होगी।"