फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: लग्जरी कार में किम जोंग ने लिया पुतिन की ड्राइविंग का मजा, वायरल हुआ वीडियो; आप भी देखें

Fri, 21 Jun 2024 06:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

North Korea: बेशकीमती लिमोजिन ऑरस सीनेट कार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चलाया और उनके बगल में किम जोंग बैठे। इस वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच नजदीकियां बढ़ रहीं हैं।   

विज्ञापन
लिमोजिन ऑरस सीनेट कार में किम जोंग और पुतिन - फोटो : एक्स @BRICSinfo (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में उत्तर कोरिया का दौरा किया। इस दौरान उनकी उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग के साथ मुलाकात काफी चर्चाओं में रही। खास बाद यह रही कि इस दौरान पुतिन ने किम को दोस्ती के प्रतीक के रूप में एक बेशकीमती लिमोजिन ऑरस सीनेट कार दी। इस कार को रूसी रॉल्स रायल के नाम से भी जाना जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बेशकीमती कार को रूस के के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चला रहे हैं और उनके बगल में किम जोंग उन बैठे हुए हैं। इस वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच नजदीकियां बढ़ रहीं हैं।   

विज्ञापन

किम जोंग ने लिया पुतिन की ड्राइविंग का मजा 
इस वीडियो को सबसे पहले रूस में प्रसारित किया गया। वीडियो में दिख रहा है कि काली बख्तरबंद ऑरस सीनेट लिमोजिन कार को पुतिन चला रहे हैं। दोनों नेता अपनी यात्रा के दौरान बातचीत करते हुए और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। सितंबर 2023 में रूस में किम और पुतिन की मुलाकात हुई थी। उस दौरान पुतिन ने पुतिन ने किम को अपनी ऑरस सीनेट लिमोजिन कार दिखाई थी। इसके बाद फरवरी में पुतिन ने किम के लिए यह कार प्योंगयांग भेजी थी। अब एक बार फिर से पुतिन ने किम जोंग को यह बेशकीमती कार तोहफे में दी है। इस कार के बदले में किम ने पुतिन को स्थानीय नस्ल के पुंगसान कुत्तों का एक जोड़ा दिया है। 

महंगी कारों के शौकीन हैं किम जोंग
किम जोंग के पास बहुत सारे बेशकीमती विदेशी वाहन हैं। माना जाता है कि इन वाहनों को तस्करी कर उत्तर कोरिया लाया गया है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के लिए लक्जरी वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इससे पहले किम जोंग को मेबैक लिमोसिन, मर्सिडीज, रॉल्स रॉयस फैंटम और लेक्सस स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन में देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें