फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: कैपिटल हिंसा से पहले प्रिंस हैरी ने की थी ट्विटर के सीईओ से बात, जताई थी अमेरिका में अशांति की आशंका

Thu, 11 Nov 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने फेसबुक जैसी अन्य सोशल मीडिया साइटों पर कोविड को लेकर करोड़ों लोगों को गुमराह करने और जलवायु परिवर्तन की गलत सूचना का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
प्रिंस हैरी - फोटो : File Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल साइट्स पर हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर सवाल उठते रहे हैं। अब ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने छह जनवरी को हुई यूएस कैपिटल हिंसा से पहले ट्विटर के सीईओ को यह चेतावनी दी थी कि अमेरिका की राजधानी में अशांति पैदा करने के लिए सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रिंस हैरी ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में गलत सूचना पर एक ऑनलाइन पैनल में हिस्सा लेने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिंसा के  एक दिन पहले ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को ईमेल के जरिए अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

हैरी ने आगे बताया कि जैक और मैं छह जनवरी से पहले एक दूसरे को ईमेल भेज रहे थे, उस वक्त मैंने उनको चेतावनी दी थी कि उनका मंच एक तख्तापलट की साजिश में मदद कर रहा है। साथ ही कहा कि वह ईमेल एक दिन पहले भेजा गया था और फिर कैपिटल घटना हुई और तब से मैंने उनसे इस घटना के बारे में कुछ नहीं सुना।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में जब कैपिटल हिंसा हुई थी तो उस समय ट्रंप का शासन था और उस दौरान गलत सूचना उकसाने वाली सामग्री को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर सोशल मीडिया साइटों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने यूट्यूब पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस वीडियो साइट ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के बावजूद कोविड की गलत सूचना फैलाने वाले कई वीडियो डाले। आगे कहा यूट्यूब जिनको वास्तव में दिखाता है, उसे रोका जा सकता है लेकिन वे रोकना नहीं चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें