फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में 'राजकुमार': प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ 2022 के अंत में चलेगा मुकदमा, अमेरिकी महिला ने यौन शोषण का लगाया है आरोप

Thu, 04 Nov 2021 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका की एक महिला ने दावा किया है कि जब वह 17 साल की थी, तब ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस एंड्रयू की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यौन उत्पीड़न के मामले में उनके खिलाफ अगले साल के अंत में मुकदमा शुरू होगा। एक अदालत ने यह जानकारी दी। न्यायाधीश ने कहा कि प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ 2022 के अंत में यौन उत्पीड़न के संबंध में मुकदमा चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन


अमेरिका की एक महिला ने दावा किया है कि जब वह 17 साल की थी, तब ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। एक न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि यदि ये दावे कानूनी चुनौती के आगे टिक गए तो अगले साल के अंत में न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है।

एंड्रयू के वकीलों ने याचिका खारिज की मांग की
एंड्रयू के वकीलों ने अदालत से वर्जीनिया गिफ्रे द्वारा दायर दीवानी मुकदमे को खारिज करने की अपील की है। महिला ने कहा है कि 2001 में फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन ने उस पर राजकुमार के साथ यौन संबंधों के लिए दबाव बनाया था, एपस्टीन ने मुकदमा शुरू होने से पहले आत्महत्या कर ली। वकीलों ने कहा कि राजकुमार ने कभी भी गिफ्रे का उत्पीड़न नहीं किया और उन्होंने महिला पर एंड्रयू से पैसा मांगने का आरोप लगाया। अमेरिकी जिला न्यायाधीश लुइस ए कैपलन ने कहा कि मामले पर सुनवाई सितंबर और दिसंबर के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें