फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Fiji Relation: राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी के मंदिर में की पूजा, कहा- दोनों देशों का 145 साल पुराना रिश्ता

Wed, 07 Aug 2024 08:44 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सुवा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत एवं फिजी के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की प्रशंसा की और इस द्वीपीय देश में भारतीय प्रवासियों की भूमिका को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूजा-अर्चना करतीं। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिलहाल तीन देशों की यात्रा पर हैं। सबसे पहले वह फिजी के दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार सुबह यहां के नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


फिजी में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
वहीं, इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान फिजी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारत एवं फिजी के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की प्रशंसा की और इस द्वीपीय देश में भारतीय प्रवासियों की भूमिका को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

145 साल पुराना रिश्ता
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'जब भी मैं विदेश यात्रा करती हूं तो भारतीय समुदाय और भारतीय प्रवासी के सदस्यों से मिलना हमेशा एक विशेष एहसास होता है। फिजी एक ऐसा देश है, जिसके साथ हमारा 145 साल पुराना एक खास रिश्ता है। इसलिए आप सभी से यहां मिलकर बहुत खुशी हो रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड शुरू करने के भारत सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने वैश्विक मंच पर प्रमुख नेतृत्व की भूमिका निभाई है। एक सक्षम और उत्तरदायी भारत उभर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले साल हमारी जी-20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता ने दिखाया कि भारत का समावेशी, निर्णायक, महत्वाकांक्षी और कार्योन्मुखी नेतृत्व दुनिया के लिए क्या कर सकता है। जैसा कि हमने अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान किया था, हम ग्लोबल साउथ के हितों को मजबूती से आवाज देने के लिए हर वैश्विक मंच का उपयोग करना जारी रखेंगे और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और सुरक्षित दुनिया बनाने का प्रयास करेंगे।'

राष्ट्रपति ने गिरमिटों और उनके वंशजों के योगदान को मान्यता देने के लिए 'फिजी दिवस' घोषित करने के लिए फिजी सरकार को धन्यवाद दिया।

छह दिवसीय यात्रा पर हैं मुर्मू
गौरतलब, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं हैं। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनीवरे के निमंत्रण पर पांच-सात अगस्त तक फिजी की यात्रा पर हैं। इसके बाद मुर्मू द्वीपीय देश के गवर्नर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर आठ और नौ अगस्त को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह आठ वर्षों के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें