फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल की फोटो लाइक कर फिर विवादों में आया पोप फ्रांसिस का इंस्टाग्राम अकाउंट

Fri, 25 Dec 2020 02:56 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
विज्ञापन
pop francis
विज्ञापन

ईसाइयों के धर्मगुरू माने जाने वाले पोप फ्रांसिस का इंस्टाग्राम अकाउंट एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक मॉडल की तस्वीर को पोप फ्रांसिस के अकाउंट से लाइक करना वजह बना है। इससे पोप फ्रांसिस पर फिर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्स रेटेड मॉडल की तस्वीर लाइक करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन



इंस्टाग्राम पर मारगॉट फॉक्स नाम की मॉडल ने दावा किया है कि पोप फ्रांसिस ने उनकी तस्वीर को लाइक किया है। अपनी बात को साबित करने के लिए मॉडल ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। बता दें कि इससे पहले भी पोप फ्रांसिस के आधिकारिक अकाउंट से एक बिकनी मॉडल की तस्वीर लाइक की गई थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था।

काले रंग का स्विमसूट पहने मॉडल मारगॉट ने ट्वीट कर लिखा, 'पोप ने मेरी तस्वीर लाइक की है, जिसका मतलब है कि मैं स्वर्ग जा रही हूं।' मॉडल ने पोप के वेरिफाइड अकाउंट की तस्वीर भी जारी की है। मॉडल के दावे के बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। काफी लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

एक महीने के अंदर ही यह दूसरी घटना है जब पोप फ्रांसिस के अकाउंट से इस तरह की फोटो लाइक की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेटिकन की घटना को लेकर इंस्टाग्राम से स्पष्टीकरण की मांग की है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस तस्वीर को कब लाइक किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें