फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PML-N नेता का दावा: पाकिस्तान में फिर से हो सकते हैं आम चुनाव, नवाज शरीफ चौथी बार बनेंगे मुल्क के प्रधानमंत्री

Thu, 02 May 2024 06:12 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान की पीएमएल-एन पार्टी के नेता ने बताया कि वहां अगले दो सालों में नए चुनाव हो सकते हैं। नवाज शरीफ को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो सकते हैं, यदि वह चुनाव जीतते हैं, तो यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। 
 
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की पीएमएल-एन पार्टी के नेता ने बताया कि वहां अगले दो सालों में नए चुनाव हो सकते हैं। नवाज शरीफ को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो सकते हैं, यदि वह चुनाव जीतते हैं, तो यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए। इस चुनाव में नेशनल असेंबली बहुमत पाने में असफल रही। इस कारण से 74 वर्षीय नवाज शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री नहीं बन सके। लेकिन अगले दो सालों में अगर आम चुनाव होते हैं तो उनके प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना हैं। ऐसा एक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता जावेद लतीफ ने कहा। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में या पांच साल कभी भी चुनाव हों, पीएमएल-एन नवाज शरीफ ही चौथी बार सत्ता की कमान संभालेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पार्टी अध्यक्ष है। उन्हें सैनय प्रतिष्ठान पंसद भी करते हैं। लेकिन चुनाव के जरिए नवाज को अगले दो सालों में प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। यहां तक कि जो लोग एक वक्त तक उनको प्रधानमंत्री बनने से रोक रहे थे, वे भी अब उन्हें जिताने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो-तिहाई बहुमत वाली पार्टी अक्सर अपना कार्यकाल पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गठबंधन की एक भी पार्टी के समर्थन वापस लेने से मौजूदा सरकार का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। दरअसल राणा सनाउल्लाह अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार पर प्रहार करने के बाद तुरंत उसी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए, जिस पर उन्होंने सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा चुने जाने का आरोप लगाया था। पार्टी में कई लोग पार्टी की उनकी आलोचना को लतीफ़ की हताश कोशिश के रूप में देखते हैं।

एक सूत्र ने बताया कि पीएमएल-एन पार्टी में नवाज़ शरीफ़ संस्थापक हैं और उनके निर्णय सर्वोच्च हैं। शायद राणा सनाउल्लाह से प्रेरित होकर लतीफ ने बाहर जाने का फैसला किया होगा। उन्होंने कहा कि यह नवाज शरीफ पर निर्भर है वह अपनी पार्टी के नेताओं को एकजुट करें।।
विज्ञापन


वहीं पीएम कार्यालय के एक सूत्र की जानकारी के अनुसार सनाउल्लाह को उन पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए कैबिनेट में लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें