भारत-रूस संबंधों की समीक्षा की गई: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजान में 16वें ब्रिक्स 2024 शिखर सम्मेलन से अलग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के लिए रूस की सराहना की। उन्होंने शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने जुलाई 2024 में मॉस्को में अपनी पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों पर भारत-रूस संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।