अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम फरीद ने सुनवाई 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। चार वर्षों में इमरान खान की कानूनी टीम ने कम से कम 50 सुनवाई पर स्थगन की मांग की। शाहबाज ने अपनी याचिका में अदालत से अपमानजनक टिप्पणी के मुआवजे के रूप में 1,000 करोड़ रुपये की वसूली के लिए एक ‘डिक्री’ जारी करने का अनुरोध किया था।
मरियम बोलीं- इमरान पीएम का पद संभालने के योग्य नहीं
इस बीच बुधवार को एक बयान में,पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने विपक्षी नेता के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री खान से माफी मांगने की मांग की। मरियम ने इमरान खान द्वारा बोले गए इस झूठ को 'पैथोलॉजिकल झूठा' बताया। मरियम ने कहा कि इमरान अब नेशनल असेंबली के सदस्य और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभालने के लिए 'नैतिक रूप से योग्य' नहीं हैं।
क्या था मामला?
बता दें कि पनामा पेपर्स मामले के मद्देनजर जुलाई, 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था। बाद में उन्हें भ्रष्टाचार के दो मामलों - एवेनफील्ड संपत्तियों और अल-अजीजिया में दोषी ठहराया गया था और सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।