फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ग्रीस बोट हादसे के बाद पाकिस्तान सरकार सख्त, अवैध तरीकों से यूरोप भेजने वाले 12 मानव तस्कर दबोचे

Mon, 19 Jun 2023 01:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

ग्रीस नौका त्रासदी पाकिस्तान के लोगों के लिए डरावनी घटना था। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही यूरोप में अवैध रूप से प्रवेश करने के उद्देश्य से 750 लोगों से भरी नाव ग्रीस के समुद्र में डूब गई थी। इस घटना में मरने वाले लोग अधिकतर पाकिस्तानी थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान मानव तस्करी पर शिकंजा कस रहा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार लगातार मानव तस्करी पर शिकंजा कस रहा है। इसी को लेकर पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संघीय सरकार ने हाल ही में हुई ग्रीस नौका त्रासदी को देखते हुए मानव तस्करों पर शिकंजा कसा हुआ है। 

गौरतलब है, ग्रीस नौका त्रासदी पाकिस्तान के लोगों के लिए डरावनी घटना था। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही यूरोप में अवैध रूप से प्रवेश करने के उद्देश्य से 750 लोगों से भरी नाव ग्रीस के समुद्र में डूब गई थी। इस घटना में मरने वाले लोग अधिकतर पाकिस्तानी थे। हालांकि, पीड़ितों की सही संख्या फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, पाकिस्तान के करीब 12 लोग जिंदा पाए गए थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Greece Boat Tragedy Case: पाकिस्तान में दबोचा गया मानव तस्कर गिरोह का सरगना, पैसे लेकर लोगों को भेजता था विदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को मानव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया और देश ने ग्रीस नौका त्रासदी के पीड़ितों के लिए एक दिन के शोक की घोषणा की।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पिछले शुक्रवार से कम से कम 12 संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक व्यक्ति कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था।

डीआईजी आलम शिनवारी ने कहा कि ये लोग मध्य पूर्व और अफ्रीका के रास्ते अवैध रूप से यूरोप में पाकिस्तानियों को लुभाने और तस्करी करने की कोशिश में शामिल हैं। और इनमें से कुछ पाकिस्तानियों को उस नाव पर भेजने में भी शामिल हैं, जो ग्रीस में डूब गई थी। 

ये भी पढ़ें- Greece: दक्षिणी ग्रीस के तट पर प्रवासियों को ले जा रही नौका समुद्र में डूबी, 79 की मौत, 104 को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जहाज के मलबे के तथ्यों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया है। साथ ही, मानव तस्करी में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) को निर्देशित किया है। शिनवारी ने कहा कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि नाव पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के खुरईरत्ता और चरहोई के रहने वाले 21 पाकिस्तानी नागरिक थे।

एफआईए के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चौधरी जुल्करनैन, तलत कियानी और खालिद मिर्जा जैसे हाई-प्रोफाइल नामों सहित कुछ पाकिस्तानी, जो यूरोप में मानव तस्करी में शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें