फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बिक रहे ॐ लिखे फुटवियर, गुस्साए हिंदुओं ने की प्रतिबंध की मांग

Mon, 20 Jun 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के एक शहर की दुकानों पर ‘ॐ’ लिखे फुटवियर बिक रहे हैं। जैसे ही वहां के हिंदुओं को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी में रहने वाले हिंदू इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चला रहे हैं। 
विज्ञापन


फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिस पर ‘ॐ’ लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसी जूतियां सिंध प्रांत के तांडो आदम शहर में बेची जा रही हैं। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के साथ बात करते हुए पाकिस्‍तान हिन्‍दू काउंसिल के संरक्षक डॉ. रमेश कुमार वंकावानी ने कहा, "ईद के मौके पर पिछले तीन सालों से, तांडो आदम के कुछ दुकानदार ऐसी जूतियां बेच रहे हैं, जिन पर 'ॐ' लिखा हुआ है। इससे हिंदू आहत हैं।''  
विज्ञापन


हिंदू समुदाय के लोग कैंपेन चलाकर ऐसे जूतों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें