पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चोरों ने मंदिर की दान पेटी से देवी-देवताओं के गले में पहने चांदी के तीन हार और 25,000 रुपये चोरी किए। मंदिर की देखभाल करने वाले भगवानदास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंध में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद एसरानी ने त्वरित पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को एक हिंदू मंदिर में चोरों ने तोड़फोड़ की और चांदी के तीन हार और नकदी लूटकर भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध के कोटरी इलाके में देवी माता मंदिर की दान पेटी से 25,000 रुपये और देवी-देवताओं के गले में पहने चांदी के तीन हार चोरी हो गए। मंदिर की देखभाल करने वाले भगवानदास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। हालांकि, पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया कि चोरों ने लूट के दौरान मंदिर के देवी-देवताओं की बेअदबी की।। सिंध के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ज्ञानचंद असरानी ने शीघ्रता से पुलिस कार्रवाई की अपील की और अधिकारियों से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हिंदू समुदाय दिवाली की तैयारी कर रहा है। इस साल अगस्त में भीड़ ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया और उसके कुछ हिस्सों को जला दिया था। उसके बाद भीड़ ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
भारत ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाया है। भारत ने मंदिरों पर लगातार हो रहे हमलों को निंदनीय बताया।