फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू कर ठोक रहा अपनी पीठ, आठ साल के बच्चे से नहीं हटा पाया ईशनिंदा की धारा

Wed, 11 Aug 2021 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद पूरी दुनिया में आलोचना का शिकार हुए पाकिस्तान ने बुधवार को पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार कार्यक्रम शुरू कर दिया। इसे लेकर पाकिस्तान के नेताओं ने अपनी सरकार की 'सहृदयता' की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। हालांकि, यहां आठ साल के एक बच्चे को ऊपर लगाई गई ईशनिंदा की धारा अभी तक नहीं हटाई जा सकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम शुरू होने के साथ हवन भी हुआ - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यकों, खास तौर पर हिंदुओं के उत्पीड़न के लिए बदनाम पाकिस्तान के माथे पर एक और कलंक तब लगा था जब यहां के रहीम यार खान इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी और मंदिर को आग लगा दी गई थी। पूरी दुनिया में इस निंदनीय घटना की आलोचना होने के बाद अब पाकिस्तान ने अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का फैसला ले लिया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ  (पीटीआई) के सांसद और पाकिस्तान हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार वंकवानी ने यहां पहुंचकर गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की और हवन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव और जयश्री राम के नारे लगाकर उपना उत्साह व्यक्त किया।

लेकिन, यहीं मंदिर में तोड़फोड़ से पहले एक मदरसे में हुए एक वाकये के बाद आठ साल के बच्चे पर पुलिस ने ईशनिंदा की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला अभी तक नहीं हटा है। वंकवानी ने इसे लेकर कहा कि आठ साल के बच्चे पर ईशनिंदा का मामला दर्ज करना ठीक नहीं था। मैंने इसे पर प्रशासन से बात की है, जल्द ही उस बच्चे पर से ईशनिंदा की धारा को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वंकवानी ने मंदिर तोड़े जाने की घटना को लेकर पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और उनकी पार्टी के स्थानीय सांसद रईस नहील अहमद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मैं यहां के सांसद रईस नबील से कहूंगा कि गलती आपकी है। अगर आपने दखलअंदाजी नहीं की होती तो मामला इतना नहीं बढ़ता। सांसद होने के नाते आपको जनता का ख्याल रखना होगा।

विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भी मंदिर के जीर्णोद्धार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रहीमयार खान में मंदिर को दोबारा खोलना यह प्रदर्शित करता है कि अल्पसंख्यकों के धार्मिक विश्वासों और आस्था का सम्मान पाकिस्तान सरकार की मूल नीति है। हम सुनिश्चित करेंगे कि देश के सभी नागरिक हमारे संविधान के अनुसार आजादी का आनंद लें और आबाद रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें